Breaking News

Banner

जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से किया हमला, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार ।

# प्रदीप पटेल | 10 Jan, 2025

सूरजपुर। सूरजपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतक स्थानीय पत्रकार के माता-पिता और भाई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए है, जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या की ये वारदात प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गंवा पुलिस चौकी की है। संतोष टोप्पो स्थानीय पत्रकार है। संतोष अपने माता-पिता और भाई के साथ निवास करते है। प्रतापपुर ब्लॉक के जगन्नाथपुर डुबकापारा में माधे टोप्पो के परिवार की 7 एकड़ जमीन है। जिसके बंटवारे को लेकर उसके भाई से विवाद चल रहा था। आज फसल लगाने को लेकर दोनों भाइयों और उनके परिवार के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि माधे टोप्पो के भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया ।

जिसमें उसकी पत्नी बसंती टोप्पो (53), बेटा नरेश टोप्पो (31) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माधे टोप्पो (60) गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मामले को लेकर खड़गवां पुलिस जांच में जुटी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार ने दो महीने पहले जिला सत्र न्यायालय और एसडीएम कोर्ट से साढ़े सात एकड़ जमीन का केस जीता था। शुक्रवार को मृतक परिवार खेत की जुताई करने पहुंचा था। इसी दौरान करीब 8 से 10 लोग उनके उसके ऊपर लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से संतोष सदमें में है। जबकि वारदात के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।