Breaking News

Banner

बिलासपुर के नए कलेक्टर अवनीश शरण ने संभाला पदभार ।

# प्रदीप पटेल | 14 Oct, 2023

बिलासपुर। न्यायधानी के कलेक्टर अवनीश शरण ने शनिवार सुबह पदभार ग्रहण किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर कुणाल दुदावत से कार्यभार लिया। उन्होंने चुनाव (Assembly Election) तैयारियों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर शरण शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा करेंगे। बता दे कि 2009 बैच के आईएएस अवनीश शरण इसके पहले संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण में पदस्थ थे ।