Breaking News

Banner

ट्रांसपोर्ट नगर पाली में 11 केजी तार के संपर्क में आने से ट्रेलर में आग लग गई ट्रेलर पूरी तरीके से जलकर राख ।

# प्रदीप पटेल | 03 Mar, 2023

कोरबा/पाली। आग लगने से ट्रेलर पूरी तरीके से जलकर राख हो गई ट्रांसपोर्ट नगर पाली में एक ट्रेलर ड्राइवर ने गाड़ी को साईड में खड़ा कर रहा था उसी समय 11 के जी तार के सम्पर्क में आ जाने से आग लग गई देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और ट्रेलर पूरी तरह से जलकर राख हो गई, यहां बताना जरूरी है कि एक ही जगह पर यह दूसरी बार हुई है उसी जगह पर एक बार और एक ट्रक जलकर राख हो गई थी, उसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है, विद्युत विभाग को स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार सूचना दी जा चुकी थी की तार नीचे झुक गई है, फिर भी विद्युत विभाग इसे बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और आज इस घटना की पुनरावृत्ति हो गई ट्रेलर पूरी तरीके से जलकर राख हो गई, दमकल भी समय पर नहीं पहुंच पाई जब तक दमकल पहुंची तब तक टेलर राख हो चुकी थी, अब देखने वाली बात यह होगी की दूसरी बार उसी जगह पर ट्रेलर के जल जाने से प्रशासन की नींद जागती है या तिसरी घटना का इंतजार करते यूं ही चलता रहेगा ।