Breaking News

Banner

डॉ ख़ूबचंद बघेल नगर में दस लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन ।

# प्रदीप पटेल | 04 Dec, 2022

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 5 डॉ ख़ूबचंद बघेल नगर तिफ़रा में दस लाख रुपय के लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम महापौर रामशरण यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ स्थानीय पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने बताया की अधोसंरचना मद से कराये जाने वाले इन कार्यों में नाली निर्माण, सी.सी.सड़क मरम्मत, पाइप लाइन विस्तार एवं स्ट्रीट लाइट फ़ीटिंग कार्य शामिल है जिससे सम्बंधित क्षेत्र के रहवासियों को राहत मिलेगी इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, तिफ़रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, एम आइ सी सदस्य अजय यादव, वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, कांग्रेस नेता संत सर्वे, बिहारी प्रताप सिंह, राजेश साहू, उप अभियंता रश्मि मिश्रा, सोनू यादव, बहादुर साहू, अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे ।