Breaking News

Banner

नयापारा, गणेशनगर, फदहाखार में फैले दस्त की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ।

# प्रदीप पटेल | 14 Oct, 2022

बिलासपुर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन बिलासपुर अंतर्गत शहरी क्षेत्र बिलासपुर के वार्ड क्र. 46 नयापारा, गणेशनगर, फदहाखार में प्राप्त शिकायत अनुसार दस्त के मरीजों के उपचार एवं समुदाय में रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। शहरी मितानिन एवं ए.एन.एम. के द्वारा घर-घर सर्वे कर प्रभाावित परिवारों की रोकथाम हेतु मूलभूत दवाईयों एवं ओ.आर.एस. का वितरण किया गया तथा जन जागरूकता हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। प्रभावित क्षेत्र में नगर निगम से समन्वय कर स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का आवश्यक इलाज एवं दवा मुहैया कराई जा रही है। दूषित जल की जांच हेतु सिम्स कॉलेज में सेम्पल भेजा गया है। शिविर के दौरान डॉ. बी.के.वैष्णव, नोडल अधिकारी आई.डी.एस.पी., डॉ. टारजन आदिले, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कहकशा फिरदौस, चिकित्साधारी एवं समस्त चिकित्सकीय दल उपस्थित थे ।