Breaking News

Banner

एसडीएम ने किया अल्प वर्षा प्रभावित गांवों का दौरा, आंगनबाड़ी में लिया बच्चों का वजन ।

# प्रदीप पटेल | 05 Aug, 2022

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर बिल्हा एसडीएम अमित गुप्ता ने अल्प वर्षा से प्रभावित निपनिया, अटर्रा आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर फसलों के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्याें का जहां निरीक्षण किया, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचकर नन्हें बच्चों का वजन लेकर कुपोषण स्तर की जांच की। उन्होंने तहसील के कई गांवों में आयोजित राजस्व शिविरों का भी अवलोकन किया ।