Breaking News

Banner

नव नियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jul, 2022

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के नव नियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज 4 जुलाई 2022 को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीएम जयश्री जैन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। इसके पूर्व वे रायपुर एवं दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर रहे चुके है। इसके अलावा कलेक्टर कुमार ने बिलासपुर एवं रायपुर नगर निगम में कमिश्नर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है ।