Breaking News

Banner

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2 लाख के जेवरात सहित डेढ़ लाख नगदी किये पार ।

# प्रदीप पटेल | 21 Feb, 2022

रायपुर। राजधानी के राजेन्द्र नगर इलाके में सूने मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है, एक ही इलाके के सूने मकानों में पिछले 2 दिन से चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।

आपकों बता दें मकान मालिक शादी समारोह में गई उसकी पत्नी को वापस लेने गया था, इस दौरान चोर सूने मकान का फायदा उठाकर ताला तोड़कर डेढ़ लाख नगदी और 2 लाख सोने चांदी का जेवरात लेकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर चोरो की तलाश में जुट गई है, पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है ।