Breaking News

Banner

सीपत क्षेत्र के सोढ़ी में तेंदुए का शिकार, पंजों से नाखून उखाड़ ले गए शिकारी, दांत निकालने के प्रयास में तीन दांत भी तोड़े, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली ।

# प्रदीप पटेल | 08 Feb, 2022

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के सोढ़ी सर्किल में तेंदुए का शिकार किया गया है। यह पर दो दिन पुराना शव मिला है जिसके पंजों से नाखून को निकाल लिया गया है। शिकारियों ने तेंदुए की दांत भी निकालने का प्रयास किया है, जिसके कारण तीन दांत भी टूट गए है। तेंदुए की शिकार से वन विभाग की कार्यशैली संदेह के दायरे में आ गई है ।

बिलासपुर वनमंडल के सोढ़ी सर्किल के बिटकुला-खम्हिरया वन परिक्षेत्र में सोमवार की शाम तेंदुए का शव मिला है। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग को नही थी ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा फिर इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना के घंटो बाद वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। शाम ढलने के बाद डिप्टी रेंजर हफीज खान पहुंचे, फिर धीरे-धीरे रेंजर, डीएफओ और एसडीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जिस तेंदुए का शव मिला है उसके पैर के पंजे का हिस्सा गायब है 10 उंगलियों से नाखून निकले गए है, इसके अलावा दांत को भी निकालने का प्रयास किया गया है, लेकिन नहीं निकल पाए, दांत निकालते समय तेंदुए के तीन दांत टूट गए है। तेंदुए के शव को देखने से स्पष्ट है कि उसका शिकार किया गया है। उसके अंगों की तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है। शिकारियों ने तेंदुए को मारने के बाद उसके चारों पैर को काट दिए है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है वह वह 2 दिन पूराना है। ऐसे में अब वन विभाग के अफसर इस नाकामी को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है । 

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कुछ महीने पहले अदराली ग्राम के पास तेंदुआ देखा गया था। तेंदुए ने ग्रामीण पर पंजे से हमला भी किया था। इस सूचना के बाद भी वन विभाग के अफसरों ने जानकारी नहीं ली न ही तेंदुए के पग मार्क की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के  अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहते। इसके चलते जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा का भी उन्हें ध्यान नहीं रहता। फिलहाल तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कर शव को नष्ट कर दिया गया ।