Breaking News

Banner

सट्टा के विरुद्ध तारबाहर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से 03 सटोरियों को किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 13 Jan, 2022

बिलासपुर। सट्टा के विरुद्ध तारबाहर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से 03 सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं, बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी मोबाइल के माध्यम से सट्टा लिखते थे । मालूम हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, इसी तारतम्य में थाना तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि विद्या नगर के पास कुछ लोग मोबाइल में सट्टा खिला रहे हैं ।

वही सूचना मिलने पर सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) मंजू लता बाज को अवगत कराकर उनसे तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त मिलने पर पर थाना तारबाहर से एक टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर रेड किया गया व अलग-अलग तीन स्थानों से तीन सटोरियों को मोबाइल में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया जिनके कब्जे से नगदी रकम कॉपी, पेन तथा मोबाइल को जप्त किया गया, वही पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । 

पकड़े गए आरोपीयो के नाम;-

1. जितेंद्र बाजरानी पिता पूरनलाल बाजरानी उम्र 26 वर्ष निवासी जरहाभाटा सिंधी कॉलोनी बिलासपुर,

2. विजय वाधवानी उर्फ नारू पिता मुरलीधर वाधवानी उम्र 41 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर,

3. घनश्याम सिंह ठाकुर पिता महेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी मुंगेली वर्तमान में विनोबा नगर बिलासपुर ।