Breaking News

Banner

पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने से राज्यों में जारी हुआ येलो अलर्ट, ठण्ड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत, जानिए क्या है रायपुर का हाल ।

# प्रदीप पटेल | 20 Dec, 2021

रायपुर। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बीच उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पर रही है। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण शीतलहर से ठिठुर रहा है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। वही अंबिकापुर 6.2, पेंड्रा रोड 7.0 डिग्री, जगदलपुर 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोरिया का 4.2 डिग्री दर्ज किया गया,  मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में रात के तापमान में 3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है । पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।

दिल्ली में आज सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 3.3 डिग्री और लोधी रोड पर 3.6 डिग्री तक पारा गिर गया। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाके में आज दिन भर सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है ।  मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है ।