Breaking News

Banner

सावधान, आ रहा है 'जवाद' तूफान, जमकर मचाएगा तबाही 107 ट्रेनें रद्द ।

# प्रदीप पटेल | 04 Dec, 2021

नई दिल्ली। देश में चक्रवाती तूफान जवाद दिनों दिन तबाही मचाता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जवाद तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटीय इलाकों से टकराएगा। यह तूफान सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में प्रभाव डालेगा  ।  बता दें कि चक्रवात जवाद को लेकर देशभर में अलर्ट है। इस तूफान की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं। चक्रवात से निपटने के लिए पूर्वी तट वाले राज्यों में NDRF की 46 टीमों को तैनात कर दिया गया है । 

चक्रवात जवाद के चलते इंडियन रेलवे ने 107 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनें हैं। चक्रवात जवाद को लेकर ओडिशा के 19 जिलों के स्कूल आज बंद रहेंगे। दोनों ही राज्यों में UGC NET की परीक्षाएं टाल दी गई हैं । मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात जवाद का असर देश के और भी राज्यों में हो सकता है। बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया  है ।