Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के बदले गए अधीक्षक ।

# प्रदीप पटेल | 26 Nov, 2021

रायपुर। राज्य शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर विनीत जैन हटाए गए हैं. वहीँ अब उनकी जगह डॉक्टर अरविंद नेरलवार मेकाहारा के नए अधीक्षक की कमान संभालेंगे, इसके साथ ही कोरबा, महासमुंद और कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों को भी नए अधीक्षकों की पोस्टिंग की गई है ।

इस सम्बन्ध में चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है, राजीव अहीरे अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है,  एक मीडिया में आए बयान के मुताबिक, डॉक्टर नेरलवार ने कहा कि फिलहाल वो छुट्टी में हैं, छुट्टी से आने के बाद ज़िम्मेदारी का निर्वहन करूंगा, मुझे जो ज़िम्मेदारी दी गई है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।