Breaking News

Banner

अचानकमार टाइगर रिज़र्व में शावक का मिला शव, PCCF वाइल्डलाइफ पहुंचे ATR, वन अमले दो दिन बाद जागा, फिर भी उनके पास कोई जानकारी नही है ।

# प्रदीप पटेल | 26 Nov, 2021

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिज़र्व में बाघ के शावक का शव मिला है। खबरें हैं कि शव दो दिनों तक पड़ा रहा और वन अमले की तंद्रा आज टूटी। इस मसले को लेकर लगातार वन अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाईल काल कोई अटेन्ड नहीं किया। वन विभाग का यही रवैया रहता है। इसका ताजा उदाहरण पिछले सफ्ताह जिला पंचायत के सामान्य सभा मे डीएफओ द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने की बात जिला पंचायत सदस्यो से कहा गया ।

सदस्यों द्वारा बवाल करने पर अंततः डीएफओ ने माफी मांगकर मामला रफ दफा किया था। सूत्रों के अनुसार शावक अथवा बाघ का शव टिंगीपुर गाँव के पास मिला है। वाइल्ड लाइफ़ को लेकर सक्रिय जानकार यह बताते हैं कि इस इलाक़े में पहले भी घटनाएँ हुई हैं । बाघ अथवा उसके शावक की मौत कैसे हुई और वन अमले को वहाँ पहुँचने में क्या वाक़ई दो दिन लग गए यह प्रश्न फ़िलहाल अनुत्तरित हैं ।