Breaking News

Banner

चौकीदार व उसके बेटे की हत्या, गांव के हि चार संदेहियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 22 Nov, 2021

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक पिता-पुत्र की लाश खेत में मिली थी। पुलिस ने हत्यारों का पता लगा लिया है। दोनों को गांव के लोगों ने ही मिलकर मारा है। बताया गया है वन विभाग की प्लांटेशन की जमीन पर गाय घुसने का विवाद था। जिसके चलते दोनों की हत्या की गई है। आरोपियों ने दोनों को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा है। वारदात के बाद आरोपी अपने घर पर ही थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । 

मिली जानकारी के अनुसार मामला दरिमा थाना क्षेत्र के कुमहरता गांव का है। कुमहरता निवासी शोभनाथ गोड़ वन विभाग में चौकीदार था वहीं उसका बेटा प्रमोद गोड़ भी घर पर ही रहता था। कुछ दिन पहले शोभनाथ गोड़ का ड्यूटी के दौरान गांव के लोगों से विवाद हुआ था। शोभनाथ उस दौरान ड्यूटी कर रहा था। तभी वन विभाग ने जिस जमीन पर पौधे लगाए हैं, उस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों की गायें घुस गई थीं। इस पर जब उसने गांव के उन लोगों को मना किया था, कि गाय इधर चरने मत भेजा करो, बस इसी बात पर विवाद हो गया था । 

शनिवार की रात को शोभनाथ अपने बेटे प्रमोद के साथ गांव में गया हुआ था। उसी दौरान उनकी मुलाकात गांव के ही चार लोगों से हुई थी। इसके बाद ही दोनों की हत्या कर दी गई थी। दोनों रात को घर नहीं लौटे तो सुबह परिजन तलाश कर रहे थे। सुबह लोगों ने दोनों का शव गांव में खेत के पास देखा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शरीर में काफी चोट के निशान थे। धारदार हथियार से हमला करने के भी निशान थे। इसके बाद डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा और तलाशी करते हुए सीधे आरोपियों के घर पहुंच गया। आरोपियों को पकडा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही  ।