Breaking News

Banner

पुलिस ने तीन दिन पहले जिला सत्र न्यायालय से पार महिला जज की कार को पार करने वाले दम्पत्ति किया गिरफ्तार, जज के घर से सोना भी चुराया, बताया आधा दर्जन से अधिक मोटरसायकल भी चुराया ।

# प्रदीप पटेल | 11 Oct, 2021

बिलासपुर। पुलिस ने तीन दिन पहले जिला सत्र न्यायालय से पार महिला जज की कार को पार करने वाले दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी कार चोरी के पहले जज के घर से सोने के आभूषणों की भी चोरी की है। इसके अलावा रणनीति बनाकर जगह जगह से मोटरसायकल चोरी को भी अंजाम दिए हैॆं। आरोपी दम्पत्ति समेत पुलिस ने खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है । जानकारी देते चलें कि तीन दिन पहले न्यायालय कैम्पस से किसी ने महिला जज श्वेता श्रीवास्तव की कार को पार कर दिया। काफी तलाश के बाद जज ने सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कराया ।

काफी छानबीन के बाद भी गायब कार का पता नहीं चला। इस बीच कई सीसीटीवी को भी खंगाला गया। इसी बीच मुखबीर सकरी पुलिस से जानकारी मिली कि उस्लापुर स्थित घुरू अमेरी रोड में कालोनी के बीच गीता पैलेस के पास एक कार लावारिश हालत में खड़ी है । जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नम्बर प्लेट के आधार पर कार को तस्दीक कर बरामद किया गया । कार में लगे नम्बर प्लेट के आधार पर कार मालिक से सम्पर्क किया गया। पुछताछ के दौरान जानकारी मिली कि कार का उपयाग कमल किशोर साहू निवासी घुरू अमेरी करता था। नम्बर प्लेट डस्टर कार की है ।  

सीसीटीवी को खंगाला गया

इसी बीच पुलिस ने आरोपी को पकड़ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार एक महिला और एक पुरूष की पहचान की गयी। जानकारी मिली कि स्कूटी पर सवार महिला और पुरूष का नाम कमल साहू एवं उसकी पत्नि पूजा साहू है। फिर दोनो का पतासाजी की गयी । 

नौकरानी निकली शातिर

दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ओएलएक्स के माध्यम से घरेलु नौकरानी का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखने के बाद जज स्वेता श्रीवास्तव से संपर्क हुआ। कमल की पत्नी पूजा साहू को जज ने काम  पर रख लिया। लेकिन उन्होने किसी प्रकार का पुलिस वेरिफिकेसन नही कराया । 

चाबी की चोरी, फिर कार को किया पार

पत्रकारों को एडिश्नल एसपी ने जानकारी दी कि आरोपिया पूजा साहू योजना बनाकर मजिस्ट्रेट की कार को चोरी करने के लिए घर से कार की चाबी को चोरी की और कुछ दिन बाद काम काम भी छोडकर दिया । कुछ दिनो बाद योजना बनाकर पूजा साहू ने पति के साथ जिला न्यायालय पहुंचे । जिला न्यायालय के बेसमेन्ट पार्किंग में खडी कार सीजी 09 जे 5130 को चोरी की चाभी से पार कर दिया । कार चोरी करने के बाद सकरी थाना क्षेत्र के गीता पैलेस के पास खड़ा कर दिया । इसके अलावा चोरी की कार का नंम्बर प्लेट बदलकर दूसरा लगा दिया ।

सोना खरीददार गिरफ्तार

पुछताछ में आरोपी पूजा साहू ने बताया कि मजिस्ट्रेट के घर में काम करने के दौरान सोने के आभूषणों की भी चोरी की है। आभूषणों को अपने पति के साथ व्यापारी विनोद कुमार सोनी निवासी देवरहट और व्यापारी चुन्नी लाल ज्वेलर्स रतनपुर को बेचा है । आरोपी कमल किशोर साहू ने बारिकी से पुछताछ करने पर बताया कि अपने दोस्त धर्मेन्द्र दिव्य निवासी अमेरी के साथ मिलकर एक वर्ष पूर्व विभिन्न जगहों से 7 नग मोटरसायकल चोरी किया है। सिरगिटटी थाना क्षेत्र स्थित तिफरा अटल आवास से सूने मकान का ताला तोडकर फ्रीज, आलमारी और अन्य घरेलू सामानों पर हाथ साफ किया है । 

कार,आभूषण, मोटरसायकल बरामद

खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी उमेंश ने बताया कि आरोपीयों की निशांदेही पर खरीददार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सभी 7 नग मोटरसायकल, घरेलु सामान, सोने-चांदी के आभूषण, आई 10 कार समेत कुल 10,00,000 रूपयों का सामान भी बरामद किया गया है । आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-379, 467, 468, 34, 41(1-4) का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गाय है ।

आरोपियों के नाम

1. कमल किशोर साहू पिता डमरू लाल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी घुरूअमेरी ।
2. पूजा साहू उर्फ राजेश्वरी पति कमल किशोर साहू निवासी घुरू अमेरी
3. दिवाकर पिता श्रवण दिवाकर निवासी बगीचापारा अमेरी,

4. धर्मेन्द्र दिव्य पिता घनश्याम दिव्य निवासी आवास पारा अमेरी, 
5. शुभम सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी निवासी पन्ना नगर जरहाभाठा, 
6. विनोद कुमार पिता कन्हैया लाल सोनी निवासी देवरहट मोहतरा थाना लालपुर मुंगेली,
7. दीपक साहू पिता बसावन साहू निवासी नवापारा जरहागांव, थाना जरहागांव मुंगेली,
8. जितेन्द्र कुमार साहू पिता विश्राम साहू निवाली नवागांव घूठेरा थाना मुंगेली,
9. विकास कुमार सोनी पिता रमेश सोनी निवासी सोनार पारा रतनपुर ।