Breaking News

Banner

राजधानी पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह का 1 सदस्य गिरफ़्तार, अन्य फरार ।

# प्रदीप पटेल | 17 Aug, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह के 1 सदस्य को गिरफ़्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि पुष्पेन्द्र तिवारी पिता निवासी जांजगीर चांपा ने थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वर्ष 2019 में वह मनसाराम पाटले के संपर्क में आया जिसने उसे बताया कि नीरज लाल, कुलदीप सिंह ठाकुर, जुनैद खान, सागर बिसाई, की राजनीतिक पकड़ है, एंव सभी आईटीआई विभाग में नौकरी करते है, और दूसरे को भी नौकरी लगवाते है ।

जिनके झांसे में आकर पुष्पेन्द्र ने आरोपियो को 5 लाख 70 हज़ार रूपये दे दिए, एवं मनसाराम पाटले से भी आरोपियों ने 12 लाख रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर ऐंठे परंतु आज तक आरोपियों ने ना ही नौकरी लगवाई और ना ही ली हुई राशि को वापस किया । सभी आरोपियो के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर तलाशी शुरू की गई है, जिसमे से एक आरोपी सागर बिसाई पिता सुशांतो बिसाई उम्र 22 वर्ष सा. टंकी द भाई छोटी बाजार थाना चिरमिरी जिला कोरिया (छ.ग.) को पुलिस ने गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है ।