Breaking News

Banner

सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला और पुरुष ने आत्मदाह करने की कोशिश,  मचा हड़कंप ।

# प्रदीप पटेल | 16 Aug, 2021

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित सुप्रीम कोर्ट के सामने एक ​महिला और एक पुरुष द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके बाद मौजूद लोग पीड़ित महिला-पुरुष को तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है ।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने गेट नंबर डी से अंदर घुसने की कोशिश की थी। लेकिन पर्याप्त आईडी के बगैर अंदर जाने पर उनकों सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। इसके बाद ही दोनों ने आग लगा ली । उनको फटाफट पुलिस वैन से हॉस्पिटल लेकर जाया गया । 

जानकारी के मुताबिक, उनको राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लेकर जाया गया है। मौके से पुलिस को एक बोतल भी मिली है । आशंका है कि बोतल में ही ज्वलनशील चीज साथ लेकर दोनों आए थे, और खुद को उसी से आग लगा ली। बताया जा रहा है कि दोनों ने गेट नंबर डी से अंदर घुसने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पर्याप्त आईडी नहीं होने पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों ने आग लगा ली और जान देने की कोशिश की ।