Breaking News

Banner

IND vs SL, टी-20 में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से दी शिकस्त, श्रीलंका ने सीरीज पर जमाया कब्जा ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jul, 2021

नई दिल्ली। श्रीलंका ने भारत को आखिरी टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। यह श्रीलंकाई टीम की भारत पर पहली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत है। इससे पहले 7 सीरीज में से भारत ने 6 जीता है। 2009/10 में हुई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाए। बर्थडे बॉय जवाब में श्रीलंका ने 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। राहुल चाहर ने श्रीलंकाई टीम को 3 झटके दिए। उन्होंने छठे ओवर में अविष्का फर्नांडो का अपनी ही बॉल पर कैच लिया। वे 18 बॉल पर 12 रन बना सके। इसके बाद 8वें ओवर में मिनोद भानुका को LBW किया। वे 27 बॉल पर 18 रन बनाकर आउट हुए ।

श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम स्कोर

यह श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए टी-20 में टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2016 में पुणे में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। यह मैच श्रीलंका ने 5 विकेट से जीता था। खास बात यह है कि आज के मैच में 2 विकेट लेने वाले शनाका ने उस मैच में भी 3 विकेट लिए थे। ओवरऑल टी-20 में टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर 74 रन का है। यह उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बनाया था ।

टीम इंडिया के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे

धवन और संजू सैमसन 0 पर आउट हुए। टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कुलदीप यादव सबसे ज्यादा 23 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा का आज जन्मदिन है। इस दौरान उन्होंने 4 विकेट झटके। इसके अलावा श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने 2 और दुष्मंथ चमीरा-रमेश मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया। बड़ा स्कोर नहीं होने के कारण टीम इंडिया पर मैच और सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है ।

धवन और सैमसन 0 पर पवेलियन लौटे

कप्तान धवन (0) मैच की अपनी पहली बॉल पर ही आउट हुए। उन्हें दुष्मंथ चमीरा ने धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराया। इसके बाद पडिक्कल को रमेश मेंडिस ने LBW किया। वे 15 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए। 5वें ओवर में हसारंगा स्पेशल देखने को मिला। उन्होंने इस ओवर में सैमसन और ऋतुराज को LBW किया। 5वें ओवर की चौथी बॉल पर सैमसन (0) आउट हुए। जबकि आखिरी बॉल पर ऋतुराज पवेलियन चलते बने। उन्होंने 10 बॉल पर 14 रन की पारी खेली। नीतीश राणा को श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया। वे 15 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार 32 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हसारंगा ने शनाका के हाथों कैच कराया। राहुल चाहर 5 रन और वरुण चक्रवर्ती 0 पर आउट हुए। राहुल को शनाका ने विकेटकीपर मिनोद भानुका के हाथों कैच कराया। जबकि वरुण चक्रवर्ती हसारंगा की बॉल पर चमिका करुणारत्ने को कैच थमा बैठे ।

धवन पहली बॉल पर आउट होने वाले पहले कप्तान

धवन पारी की अपनी पहली बॉल पर आउट होने वाले टीम इंडिया के पहले कप्तान हैं। इससे पहले विराट कोहली 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि वह उनकी पारी की दूसरी बॉल थी ।

भारत और श्रीलंका में 1-1 बदलाव

टीम इंडिया इस मैच में 5 बैट्समैन और 6 बॉलर्स के साथ मैदान पर उतरी है। तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को डेब्यू कैप मिली। उन्हें चोटिल नवदीप सैनी की जगह टीम में शामिल किया गया। वहीं श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज इसुरु उदाना की जगह पाथुम निसांका को टीम में शामिल किया गया है ।