Breaking News

Banner

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर बड़ा आरोप, कहा- मेरी हत्या करवाना चाहते है ।

# प्रदीप पटेल | 25 Jul, 2021

सरगुजा। रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर एक बड़ा आरोप लगाया है, कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह प्रदेश कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मेरी हत्या करवाना चाहते है। हत्या कराने से अगर सिंहदेव मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो उन्हें ये पद मुबारक़ हो, मंत्री सिंहदेव कांग्रेस विधायकों का अपमान करते हैं ।

बता दें कि सरगुजा में रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर शनिवार देर रात हमला हो गया था। विधायक का काफिला बंगाली चौक, संजय पार्क से गुजर रहा था तभी विधायक की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही है कार को कुछ युवकों ने रोका, गाड़ी में तोड़फोड़ की, इससे कार की विंडशील्ड टूट गई, ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद विधायक के सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट की ।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले के मामले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस के इस मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लुण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंहदेव का नाम भी शामिल है, बताया जा रहा है कि सचिन सरगुजा क्षेत्र के कद्दावर मंत्री के साथ अच्छा संबंध है ।