Breaking News

Banner

राजधानी के नहाटा मार्केट के नगीना नुपुर ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ का जेवर पार, नौकर पर जताई जा रही आशंका, जांच में जुटी पुलिस ।

# प्रदीप पटेल | 19 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित नहाटा मार्केट के नगीना नुपुर ज्वेलर्स शॉप में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। नगीना नुपुर ज्वेलर्स शॉप से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की जेवर पार होने की खबर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंच गई है। और जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में नौकर प्रकाश पर ही चोरी करने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ रात करीब 10.30 बजे को दुकान का शटर बंद कर घर चला गया था। दुकान के शटर तोड़ने या सेंधमारी नहीं की गई है। जिसके चलते चोरी के आरोप सीधे-सीधे नौकर प्रकाश पर लग रहे हैं । चोरी की गई राशि व ज्वैलरी का अभी तक सही आकलन नहीं हो पाया है। चोरी की गई राशि या ज्वैलरी की मात्रा घट-बढ़ सकती है। घटने के बाद से सराफा कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ सदमे में हैं। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही सही जानकारी बाहर निकल पाएगी ।