Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर शिक्षा विभाग में तबादला, कई जिलों के उप संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी बदले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश ।

# प्रदीप पटेल | 15 Jul, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा अधिकारी के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। 6 जिला शिक्षा अधिकारी समेत 10 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शिक्षा विभाग के जारी आदेश के मुताबिक सत्यनारायण पांडा को जशपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, वहीं सतीश पांडेय को कोरबा से मुंगेली DEO, गोवर्धन भारद्वाज को मुंगेली से कोरबा का डीईओ, केएल महिलांग को कवर्धा DEO से अंबिकापुर संभाग कार्यालय, राकेश पांडेय को कांकेर से कवर्धा डीईओ बनाया गया है ।

वहीं के एस तोमर को जांजगीर से डीपीआई रायपुर, दिनेश कौशिक को जांजगीर चांपा डीईओ, भोपाल तांडे को गरियाबंद डीईओ से डीपीआई रायपुर, करमन खटकर को रायपुर से गरियाबंद का डीईओ बनाया गया है ।