Breaking News

Banner

ऑपेरशन क्लीन अभियान के तहत पुलिस कर रहे सक्रियता से कार्य, गांजा की बिक्री करते आरोपी गिरफ़्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में एसएसपी अजय यादव के निर्देशन पर पुलिस अधिकारी-जवान ऑपेरशन क्लीन अभियान के तहत सक्रियता से कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में माना थाना पुलिस टीम ने आज गांजा की बिक्री करते हुए युवक को रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है । मामले की जानकारी देते हुए माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हॉट बाजार में ग्राहकों का इंतज़ार करते आरोपी द्वारिका बारले उम्र 21 वर्ष को टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा सहित मोटरसाईकल जप्त की गई है । थाना प्रभारी रावटे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में रायपुर साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा ।