Breaking News

Banner

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर, 2 युवकों को 5 किलो गांजा के साथ किया गिरफ़्तार ।

# प्रदीप पटेल | 25 Jun, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुँचा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस टीम ने मोतीबाग के पास से 2 युवको को तकरीबन 5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार किया है । थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए युवको के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए युवक बलौदाबाजार जिले के निवासी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम मोतीबाग के पास रवाना हुई थी, जिस पर आरोपियो ने शातिर अंदाज़ में पुलिस से बचने बिना नम्बरी मोटर साईकल से भागने का प्रयास किया परंतु अपने मकसद में कामयाब ना हो सके। फिलहाल गिरफ़्तार युवको को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।