Breaking News

Banner

भरोसा कर जिस आदमी को महिला ने अपने घर में आने-जाने दिया, उसी ने बनाया 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार ।

# प्रदीप पटेल | 17 Jun, 2021

रायपुर। भरोसा कर जिस आदमी को महिला ने अपने घर में आने-जाने दिया, उसी ने उसकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। मां ने अपनी बेटी के साथ हुई ज्यादती की शिकायत टिकरापारा थाने में की है। पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसे ढूंढ रही है ।

ये है पूरा मामला

देवपुरी इलाके में रहने वाली महिला ने बताया, कि वो 35 साल के बी.गणेश राव के साथ ही रोजी-मजदूरी का काम करती थी। परिचय होने की वजह से कई बार गणेश इनके घर आ चुका था। वो अक्सर महिला की 12 साल की बेटी से बातें किया करता था। इसी बीच एक दिन महिला जब अपने घर में नहीं थी, वहां गणेश आ गया। उसने महिला की बेटी से बातें की, उसे पीने का पानी लाने को कहा। जब वो किचन की तरफ गई तो बदमाश ने उसे पीछे से दबोच लिया ।

आरोपी ने इसके बाद बच्ची के साथ अश्लील वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को उसने धमकी भी दी कि वो ये बातें किसी को न बताए, वरना उसे और उसकी मां को जान से मार देगा। बच्ची तब सब सह गई, हाल में उसकी तबीयत बिगड़ी तब उसने कहा कि उसके साथ गणेश ने गलत हरकत की है। मां को पता चलते ही वो पुलिस के पास पहुंची, अब उसे इंसाफ की दरकार है ।