Breaking News

Banner

40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हांथ गिरफ्तार, जमीन में काम करने मांगा था 1 लाख 20 हजार, एंटी करप्शन ब्यूरो की छापामार कार्रवाई ।

# प्रदीप पटेल | 11 Jun, 2021

बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत बरियों में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी एक ग्रामीण से जमीन के काम के लिए ₹40000 रिश्वत ले रहा था, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने पैसे के साथ पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी का नाम अमित गुप्ता है, और वह बरियों हल्का क्षेत्र में ही पदस्थ है। प्रार्थी सियाराम यादव ने बताया कि 2 जगहों पर उसकी जमीन है जिसका चौहद्दी बनाने और नक्शा खसरा के लिए पटवारी ने 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी।

सियाराम यादव ने बताया कि पूर्व में उसने पटवारी को एक बार 50 हजार और एक बार 30 हजार कुल 80 हजार रुपये दे दिया था, और आज उसने 40 हजार और रुपयों की मांग की थी। पटवारी की प्रताड़ना से तंग आकर सियाराम ने इसकी सूचना एसीबी को दी थी, और आज एसीबी की टीम ने मौके पर जाकर पटवारी को 40 हजार रुपयों के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। अम्बिकापुर से पहुंची डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने मौके पर ही सारी कार्रवाई कर आरोपी को लेकर कोर्ट के लिए रवाना हो गई है।