Breaking News

Banner

प्रेमिका के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर बस ड्राइवर को किया किडनैप, छुड़ाने पहुंचे पुलिसवालों की वर्दी फाड़ी, पिटाई की ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jun, 2021

रायगढ़। प्रेमिका के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर बस ड्राइवर को किडनैप कर लिया। उसे छुड़ाने गई लैलूंगा पुलिस की टीम पर आरोपियों ने हमला कर जवानों की वर्दी फाड़ दी। सूचना मिलते ही थाने से फोर्स गांव पहुंची और ड्राइवर व पुलिस के जवानों को बचाया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के सिरकीनाला गांव की है। अंबिकापुर से जशपुर चलने वाली यात्री बस अम्बालिका के ड्राइवर रविन्द्र को लैलूंगा सिरकीनाला निवासी 4-5 युवक स्कार्पियों में किडनैप कर लैलूंगा ले आए थे। जशपुर पुलिस ने इसकी जानकारी लैलूंगा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाने से रात में ही एएसआई विजय गोपाल, आरक्षक मयाराम राठिया, हेलारियुस तिर्की, प्रहलाद भगत, राजू तिग्गा के साथ सिरकीनारा गांव पहुंचे।

पुलिस ने गांव के पंच और कोटवार को बुलाया। इसके बाद उनकी मदद से वे मुख्य आरोपी अजीत टोप्पो के घर के पहुंचे। यहां मौजूद बसंत, सुकलाल, सूरज, जीवन, योनस पाल तिर्की एवं सूरज मिंज ने बस ड्राइवर रविन्द्र लकड़ा उर्फ रवि को मार मार कर बेहोश कर दिया था। पुलिस की टीम ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अजीत टोप्पो और उसके साथी पुलिस की टीम पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े और आरक्षकों की वर्दी फाड़ दी। आरोपी इस कदर हावी हो गए, कि टीम को मदद के लिए लैलूंगा थाने से फोर्स बुलानी पड़ी। इसके बाद लैलूंगा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद आरोपी अजीत टोप्पो और उसके साथियों को थाने लाया गया। किडनैप हुए रविन्द्र लकडा को छुड़ाकर जशपुर पुलिस के पास भेजा गया। मारपीट करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 332,353,186,147,149, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रेमिका के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किडनैप किया, फिर पिटाई की

ड्राइवर की शादी हो चुकी है। वह खड़गांव सरगुजा का रहने वाला है। जहां उसकी पत्नी रहती है। एक प्रेमिका अंबिकापुर में है और दूसरी प्रेमिका लैलूंगा में रहती थी। लैलूंगा की प्रेमिका को आरोपी इन दिनों ज्यादा ही परेशान कर रहा था। इसलिए लैलूंगा की प्रेमिका के पति और उसके दोस्तों ने ही मिलकर बस रोककर जशपुर से ड्राइवर का किडनैप किया था, और लैलूंगा लाकर उससे मारपीट कर रहे थे।