Breaking News

Banner

फैमिली मेंबर की संख्या है ज्यादा तो ये कार आपके लिए बेस्ट, कीमत भी पॉकेट फ्रेंडली ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jun, 2021

नई दिल्ली। भारत में बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा सीटिंग कैपिसिटी और बेहतर स्पेस वाली कार की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। लोग इसी तरह के कारों में खरीदना भी पसंद करते है। इस समय बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो 6 और 7 सीटों के साथ आती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताएंगे जो न केवल कीमत में कम है बल्कि बेहतरी सीटिंग कैपिसिटी के साथ आती है।

जापानी वाहन निर्माता कंपनी Datsun की मशहूर 7 सीटर कार Go Plus आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। हालांकि हाल ही में कंपनी ने इस कार की कीमतों को अपडेट किया है, लेकिन बावजूद इसके ये काफी किफायती है। इस कार की कीमत 4.25 लाख रुपये से लेकर 6.99 लाख रुपये के बीच है और ये कुल 5 वेरिएंट्स में आती है। कंपनी ने इस एमपीवी कार में 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका मैनुअल वेरिएंट 68PS की पावर और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 77PS की पावर और 104Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

जहां तक फीचर्स की बात है तो इसमें कीलेस एंट्री, 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 14 इंच का एलॉय व्हील और मैनुअल एयर कंडिशन (AC) दिया गया है, जो कि इसे और भी किफायती बनाता है। सेफ़्टी के तौर पर इस कार में रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), और डुअल फ्रंट एयरबैग दिया गया है।

मिल रहा है ऑफर:

इस जून महीने में Datsun GO+ की खरीद पर कंपनी आकर्षक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इस कार की खरीद पर आप पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ये ऑफर आगामी 30 जून तक के लिए वैध है। सामान्य तौर पर ये कार 19 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।