Breaking News

Banner

बोनस का पैसा निकालने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jun, 2021

तखतपुर। बोनस का पैसा निकालने जा रहे बुजुर्ग को माजदा चालक ने कुचला मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में जूनापारा चौकी ने अपराध दर्ज कर लिया है । जूनापारा चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत लिम्हा निवासी बसंत कुमार मानिकपुरी उम्र 70 वर्ष रात्रि 3:30 बजे अपने घर से निकलकर बोनस का पैसा निकालने के लिए लोरमी बैंक में जा रहा था। बोनस का पैसा निकालने के लिए अभी बैंकों में लंबी लाइन लगने के कारण सुबह ही पहुंचकर सबसे पहले पैसे निकलवाने के लिए सुबह घर से निकला मृतक तभी कवर्धा की ओर से आ रही माजदा क्रमांक सीजी 4 जेबी 4798 गुड लेकर आ रहा था। तभी स्वामी विवेकानंद स्कूल पाली के पास पहुंचा ही था, कि तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बसंत कुमार मानिकपुरी को ठोकर मार दिया जिससे मानिकपुरी चक्के के नीचे आ गया जहां मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं साइकिल तितर-बितर हो गया। माजदा इतना तेज चल रहा था कि चालक उसे संभाल नहीं पाया और सीधा पेड़ से जा कर टकरा गया, जिससे माजदा में गुड़ भरा ट्रक पलट गया । आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी जूनापारा चौकी में दी। जहां चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ठाकुर अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे जहां शव का पंचनामा कर तुरंत ही उसे निजी वाहन से तखतपुर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम होने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। माजदा में भरे गुड़ को निजी वाहन में भरा कर उसके मालिक को सूचना दिया गया। मौके से माजदा चालक फरार हो गया ।