Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 12 जिलों में तेज आंधी चलने की संभावना ।

# प्रदीप पटेल | 31 May, 2021

रायपुर। नवतपा में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस बीच शाम को स्थानीय सिस्टम से बने बादलों के साथ हल्की बरसात भी हुई। वहीं 12 जिलों में आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से बताया गया कि प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है।