Breaking News

Banner

कुआं खोदने के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूर दबे, एक की मौत ।

# प्रदीप पटेल | 30 May, 2021

सूरजपुर। कुआं निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, घटना इतना भयावह था कि मजदूरों के ऊपर करीब 15 फीट मलबा लद गया, और अचानक हुए हादसे से उनकी चीख तक नहीं निकली। कुंए के भीतर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने रेस्क्यू का काम पूरी रात चलता रहा। कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ मौक़े पर ही मौजूद रहे। घटना सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत धड़सेड़ी की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में मनरेगा योजना के तहत नान पंडो का कुआं स्वीकृत हुआ था, जिसके खुदाई के बाद बंधाई का काम चल रहा था। कुआं निर्माण कार्य में लगे नान पंडो, सजन सिंह, दगेन्द्र के ऊपर कुआं का एक हिसा अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। जिससे ये तीनों मजदूर उसमें दब गए, हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वही कुएं के दूसरी ओर कार्य में लगे तीन मजदूर बाल बाल बच गए। फिलहाल कई घंटे से मलबे में दबे तीन शव को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है, जो कि अभी भी जारी है ।

निर्माण में 7 मजदूर लगे थे, तीन की मौत

मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन कुएं में 7 लोग कार्य कर रहे थे, अचानक निर्माणाधीन कुआं के आसपास की मिट्टी टूट कर कुएं में गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो लोग को साधारण छोटे आई है, एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गया है ।

इन मजदूरों की हुई मौत

नान पिता धीर साय पंडो उम्र 55 वर्ष साकिन आमापारा

सजन पिता शुकुल राम जाति गौड़ उम्र 35 वर्ष पता-पहाड़ पारा

3.दगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन जाति बरगाह उम्र 30 वर्ष पता बहरा डाङं ।

 ये मजदूर हुए घायल

शिवमंगल पिता नान जाति गौड़ उम्र 38 वर्ष साकिन बेहराङाङ

जीतराम पिता गोपाल जाति गौड़ उम्र 34 वर्ष पता दर्रीपाड़ा ।