Breaking News

Banner

सकरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दैहिक शोषण करने के आरोपी को किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 28 May, 2021

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भागने की फिराक में था। इसके पहले पुलिस ने धर दबोचा है। सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 26 मई को लिखित शिकायत कर बताया कि उसका पिछले एक साल तक दैहिक शोषण किया गया। प्रार्थिया के अनुसार आरोपी आदित्य कौशल उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा।

अन्तिम बार उसने 3 दिसम्बर को सम्बन्ध बनया इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज किया गया। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी आदित्य कौशल ग्राम मुढ़िया थाना लालपुर जिला मुंगेली का रहने वाला है। सागर पाठक ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपी भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ 376 (2) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।