Breaking News

Banner

नगर में कोरोना की दूसरी लहर पड़ी कमजोर, कई मौतों के बाद तखतपुर हुआ कोरोना मुक्त ।

# प्रदीप पटेल | 26 May, 2021

तखतपुर। नगर में जारी कोरोना वायरस कहर के बीच तखतपुर ब्लॉक के लिए बुधवार को एक बार फिर बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि नगर के साथ-साथ क्षेत्र में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से आज मुक्त हुआ । वही आज तखतपुर की बात करें तो पॉज़िटिव केस नहीं है । आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में मात्र -4 कोरोना संक्रमित मरीज ही मिले हैं, तो वहीं इस महामारी की चपेट में आने वाले वर्ग की बात की जाए तो बुजुर्ग से लेकर 3 वर्षीय बालक भी अब कोरोना की चपेट में है ।

आज मिले मरीजों में तखतपुर नगर में सक्रमितो की संख्या राहत भरी गिरावट हो कर कोरोना मुक्त नगर हुआ एवं ग्रामीण क्षेत्र की बात करेंगे तो अब भी संक्रमितो की संख्या में गत दिनो की अपेक्षा कम होते हुए मात्र - 4 ही मरीज़ मिले । जिसमें 3 वर्षीय बालक गनियारी,46 वर्षीय पुरुष गनियारी,42 वर्षीया महिला उसलापुर, 63 वर्षीया महिला उसलापुर वही लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते नगर में लॉक डाउन का दौर महीनो से चल रहा है । नगर में आज अन्य दिनो की अपेक्षा कोरोना मरीजो की संख्या दर बहुत कम हुआ । वही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना गत दिनो की अपेक्षा फिर रिकार्डतोड़ गिरावट आया जो की राहत भरी ख़बर है ।