Breaking News

Banner

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बाइक सवार युवकों को बेरहमी से कुचला, युवक मौत, एक गंभीर ।

# प्रदीप पटेल | 24 May, 2021

अंबिकापुर। प्रतापपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में तेज रफ्तार कार ने 2 बाइक सवार युवकों को बेरहमी से कुचल दिया, बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

हवा में उड़ गए युवक, मरीन ड्राइव के पास हादसा

जानकारी के मुताबिक बाइक में दो युवक सवार थे, जिसमें मायापुर निवासी विक्की शुक्ला और गुजरी चौक निवासी जयसिंह, दोनों बाइक पर सवार होकर अपने निवास की ओर जा रहे थे। अंबिकापुर शहर के मरीन ड्राइव स्थित प्रतापपुर नाका के पास हादसा हुआ, जिसमें कार सवार युवकों ने बाइक को टक्कर मार दी, CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आग की चिंगारी निकलने लगी।

2 युवक हवा में उड़ गए, दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की उपचार जारी है, कार चालकों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है, दुर्घटना के बाद से कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी कोतवाली पुलिस पतासाजी में लगी हुई ।