Breaking News

Banner

टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को समझाइश देने गई मितानिन को पड़ा महंगा, महिलाओं ने पकड़कर की जमकर पिटाई ।

# प्रदीप पटेल | 21 May, 2021

कोंडागांव। टीका लगवाने के लिए बुलाने गई तो ग्रामीणों ने मितानिन रीना नेताम को जमकर पीटा। गांव वालों ने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया, यह कहकर भगाया कि उन्हें टीका नहीं लगाना है। मामला कोंडागांव के माकड़ी पीढापाल का है। मितानिन के साथ मारपीट के मामले के बाद अब जिला प्रशासन यह सोचने पर मजबूर हो गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति कैसे बढाई जाए।  

महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मितानिन मीना नेताम ने बताया कि हम दो लोग ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए समझाइश देने गए थे, काफी दिनों उन लोगों को बुखार था। हमने टीकाकरण लगाने के लिए कहा, लेकिन कुछ ग्रामीण इससे नाराज हो गए, मेरे से मारपीट करने लगे। जिले में यह पहली घटना है, अब जागरूकता टीम में वे ग्रामीण शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने टीकाकरण करा लिया है। उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई है, इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस टीम में शामिल रहेंगे।

ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत

कोंडागांव सीएमएचओ टीआर कुंवर ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी मिली है, पुलिस को शिकायत करा दी गई है, मितानिन हमारे स्वास्थ विभाग की अंतिम जमीनी कड़ी है। सारी योजनाएं जमीनी स्तर पर यही लोग क्रियान्वित करते हैं, उसके साथ हुई घटना पर पूरा विभाग उनके साथ है, ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के टीका के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।