Breaking News

Banner

52 परी पर दांव लगा रहे 14 दांवबाज चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 85 हजार से अधिक समेत लाखों रुपये कीमती जुमला बरामद ।

# प्रदीप पटेल | 19 May, 2021

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि क्षेत्रो में हो रहे जुआ , सट्टा की कार्यवाही पर अंकुश लगाने के लिए प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर तथा उमेश कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक शहर एवं निमिषा पाण्डेय नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा के मार्ग दर्शन में सायबर सेल एवं थाना कोनी के अगुवायी में लंबे समय से करहीपारा घुटकू में जुआ खेलवाने की सूचना पर पुलिस लाईन, साइबर सेल, थाना कोनी के स्टाफ की टीम गठित कर रेड की कार्यवाही किया गया ।

जहां पर उपरोक्त आरोपियो द्वारा खेत में फड लगाकर पैसे का दांव लगाकर हार जीत के लिए जुआ खेल रहे थे । जिनके कब्जे से नगद 85,200 / -रूपये , 09 मोटर सायकल कीमती लगभग 4,50,000 / -रूपये , 09 नग विभिन्न कंपनियो के मोबाईल कीमती लगभग 60,000 / -रूपये कुल जुमला रकम 5,95,200 / -रूपये को आरोपियो के कब्जे से बरामद कर जप्त कर विधिवत रूप से कार्यवाही किया गया ।

आरोपियों के नाम

( 1 ) भोलू दास पनिका पिता हरिहर दास पनिका, उम्र 30 वर्ष, सा.आनंद नगर उस्लापुर, थाना सकरी।

( 2 ) पवन मधुकर पिता भागवत प्रसाद मधुकर, उम्र 28 वर्ष, सा.ग्राम निरतु, करहीपारा, थाना कोनी, बिलासपुर ।

( 3 ) रविन्द्र यादव पिता मनहरण यादव, उम्र 25 वर्ष, सा.ग्राम घुटकू, थाना कोनी , जिला बिलासपुर ।

( 4 ) राजेश सूर्यवंशी पिता जवाहर सूर्यवंशी, उम्र 38 वर्ष, सा.ग्राम निरतु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ।

( 5 ) रवि कुमार पिता राजेन्द्र केंवट, उम्र 18 वर्ष, सा.गाम निरतु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ।

( 6 ) जितेन्द्र मिश्रा पिता राम प्रसाद मिश्रा, उम्र 35 वर्ष, सा.कुदुदण्ड, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर ।

(7) मोनू पिता के.के. यादव, उम्र 25 वर्ष, सा.ग्राम उस्लापुर , थाना सकरी , जिला बिलासपुर ।

( 8 ) ज्ञानदास मधुकर पिता शिवशंकर मधुकर , उम्र 22 वर्ष, सा.ग्राम निरतु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

( 9 ) तिलक वर्मा पिता पन्ना वर्मा, उम्र 31 वर्ष, सा.ग्राम घुटकू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ।

( 10 ) दीनानाथ निर्मलकर पिता बहोरन लाल, उम्र 48 वर्ष, सा.ग्राम घुटकू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ।

( 11 ) सुरेश कुमार पिता उमेंदी लाल, उम्र 43 वर्ष, सा.ग्राम घुटकू, सत्तीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ।

( 12 ) कमल माथुर पिता विश्राम माथुर, उम्र 39 वर्ष, सा.ग्राम निरतु, करहीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ।

( 13 ) प्रदीप माथुर पिता उत्तरा माथुर, उम्र 33 वर्ष, सा.निरतु, करहीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ।

( 14 ) योगेश मानिकपुरी पिता पंचम मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष, साकिन उस्लापुरी थाना सकरी ।