Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपर स्टार अनुज शर्मा ने कोरोना संक्रमण पर की जीत हासिल ।

# प्रदीप पटेल | 30 Apr, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपर स्टार अनुज शर्मा ने कोरोना संक्रमण पर जीत हासिल की है। गुरुवार रात वे अस्पताल से अपने घर लौट आए। 17 अप्रैल को संक्रमित हुए अनुज शर्मा को अचानक ऑक्सीजन लेवल 88 तक डाउन होने की वजह से रायपुर के NH MMI हॉस्पिटल में तीन दिन पहले ही भर्ती किया गया था। अनुज की पत्नी भी संक्रमित होने की वजह से उन्हीं के साथ एडमिट की गई थीं। अनुज शर्मा ने बताया कि 70 साल की मां, भाई-भाभी, उनके दो बच्चे, पत्नी, घर का स्टाफ, अनुज शर्मा की 12 और 8 साल की बच्चियां संक्रमित हुईं। अब सभी की तबीयत ठीक है, सभी होम आइसोलेशन में हैं।

अनुज शर्मा ने बताया कि पॉजिटिव आने पर शुरू से ही डॉक्टर्स से सलाह लेकर मैं दवाएं लेना शुरू कर चुका था। चेस्ट की जांच कराई। सब कुछ बिल्कुल ठीक था। मगर 5 दिन बाद चेस्ट स्कोर 5 आया, वो भी तब जब मैं ठीक हो रहा था। इससे ये समझ आया कि हम इस कोरोना बीमारी को हल्के में नहीं ले सकते। मेरे शरीर से जाते-जाते इस वायरस ने अटैक किया। मगर यहां जरूरी है कि मैं दवाएं ले रहा था, समय पर चेकअप करवाया, तब वक्त रहते सब सामान्य हो पाया। तो लोग इसे हल्के में लेकर जांच न करवाना, ध्यान न देना जैसी लापरवाही बिल्कुल भी न करें।

परिवार के सभी लोग संक्रमित हुए, तो टेंशन हो गई थी

एक्टर अनुज शर्मा ने कहा कि परिवार के सभी लोग संक्रमित हो गए तो मुझे काफी टेंशन हुई। भाभी, मैं और मेरी पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से सिर्फ तीन को ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मगर शांत दिमाग से हमने इस स्थिति को हैंडल किया। डाक्टर्स के इलाज उनकी सलाह पर चलकर अब परिवार के सभी लोग और मैं ठीक हो पाए हैं। अब पूरा परिवार 17 दिनों तक आइसोलेट रहेगा।