Breaking News

Banner

कोरोना लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर कटघोरा पुलिस ने घूम रहे लोगों की सड़क पर लगाई क्लास ।

# प्रदीप पटेल | 28 Apr, 2021

कोरबा। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ के कोरबा में 5 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है, लोगों के घरों से बेवजह घर से निकलने पर पाबंदी है। पुलिस-प्रशासन की हिदायत के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, कटघोरा में लॉकडाउन के दौरान नाइट-वॉक कर रहे लोगों को पुलिस ने कराई उठक-बैठक, कोरोना की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन लगाया गया है। पुलिस-प्रशासन लोगों से लगातार घरों में ही रहने और कर्फ्यू का उल्लंघन न करने की अपील कर रहा है, बावजूद इसके कई लोग कर्फ्यू के दौरान भी घूमने-फिरने से बाज नहीं आ रहे हैं। कटघोरा में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले ऐसे लोगों की पुलिस जमकर क्लास लगा रही है, कोरोना लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर कटघोरा पुलिस ने मंगलवार को कई लोगों की सड़क पर ही क्लास लगाई। पुलिस ने इन लोगों पर जुर्माना ठोका और सड़कों पर कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई ।

कटघोरा में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सड़कों पर दिन-रात ड्यूटी कर रहा है, लेकिन शाम होते ही कुछ लोग घर से बाहर निकल जाते हैं, ऐसे ही कुछ लोगों को आज शाम घर से बाहर निकलना महंगा पड़ गया।  पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों को पकड़ा और उनसे सड़क पर ही कान पकड़कर उठक-बैठक कराई। कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन्हें भविष्य में नियम न तोड़ने की समझाइस दी गई ।

आपको बता दें कि कोरबा में कोरोना की रोकथाम के लिए 12 अप्रेल से 5 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है, इस दौरान पुलिस-प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वे अपने घरों में रहें। पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती कर रखी है, साथ ही वरिष्ठ अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। ताकि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन न करें, थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाजाही की छूट दी गई है, किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजन पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नियमों का पालन करें, अन्यथा पुलिस सख्ती करेगी।