Breaking News

Banner

राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नौ दिनों के लॉकडाउन का किया ऐलान ।

# प्रदीप पटेल | 08 Apr, 2021

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नौ दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

लॉकडाउन में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद ?

रायपुर में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा, जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी, शराब दुकानें बंद रहेंगी, रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा, कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी, एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी, मीडिया कर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं होंगी संचालित, पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही मिलेगा पेट्रोल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगी, वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त, सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी, केवल दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं ही होंगी संचालित, आम जनता को सब्जी-फल नहीं मिलेगी. किराना दुकानें भी रहेंगी बंद, दूध वितरण के लिए समय निर्धारित हुआ है, पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी, शासन से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी, कोविड संबंधित कार्य चालू रहेंगे ।

कलेक्टर का आदेश-;