Breaking News

Banner

पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या कर दी, फिर खुद लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट ।

# प्रदीप पटेल | 04 Apr, 2021

रायपुर। टिकरापारा थाना पुलिस ने साथी मजदूर की हत्या कर शव को नाले में फेंकने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है, हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने खुद प्रार्थी बन कर मृतक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। टिकरापारा पुलिस ने आरोपी राम विलास चौहान को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जांच के दौरान युवक की करंट से मौत होने की बात बताई थी, इसके बाद शव को नाले में फेंकने की बात कबूल किया था, लेकिन पीएम रिपोर्ट में कुछ और ही खुलासा हुआ. पीएम रिपोर्ट में भारी भरकम चीज से सिर पर वार कर हत्या की पुष्टि की गई है।

पीएम कराया तब मामले का खुलासा

आरोपी ने 26 मार्च को सुभाष राजभर की हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया था, इसके बाद आरोपी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, हैरान करने वाली बैत है कि हत्या को छुपाने के लिए करंट लगने से मौत होना बताया था। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया था, पुलिस ने शव बरामदगी कर पीएम कराया तब मामले का खुलासा हुआ ।

आरोपी करंट लगने से मौत बता रहा था, पोस्टमार्टम से पता चला

टिकरापारा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि मूलतः गाजीपुर उत्तरप्रदेश निवासी रामविलास चौहान ने उत्तरप्रदेश के ही निवासी अपने साथी सुभाष राजभर की हत्या की है, आरोपी पहले करंट लगने से मौत होने की बात बता रहा था, लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया, आरोपी युवक पर यह शक करता था कि वह उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है, इसी के कारण उसने सिर पर डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था, पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।