Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर से पुलिस ने पांच इनामी नक्सलियों को किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 01 Apr, 2021

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर के अलग अलग स्थानों से पुलिस ने पांच इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनकी लम्बे समय से तलाश थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार कल इन्द्रावती नदी के पार सातधार-मंगनार में गड्डा खोद रहे डीएकेएमएस अध्यक्ष मन्नु बारसा को पकड़ा, जिस पर एक लाख रूपये का इनाम था।

पकड़ा गया दूसरा नक्सली डीएकेएमएस का सदस्य सीताराम ओयाम है। यह दोनों रोड़ पर चार किलो का टिफिन बम लगाने के फिराक में थे। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सली वेट्टी हुंगा और कुंजाम हड़मा को पकडऩे में सफलता मिली। दोनों की नक्सलियों से जुडे कई पुराने मामलों में तलाश थी।