Breaking News

Banner

दिव्यांग नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले तीन दरिंदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 23 Mar, 2021

कोरबा। दिव्यांग नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले तीन दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामला बालको नगर इलाके का है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस को आरोपियों की तलाश थी मुखबिर से आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है,  दरअसल, तीनों आरोपी दिव्यांग नाबालिग लड़की को बाहर घुमाने के बहाने ले जाते थे। और पिछले एक वर्ष से उसके साथ जबरदस्ती डरा धमका कर शारीरिक संबंध बना रहे थे, इसकी वजह से नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। उसने 12 मार्च को एक नवजात शिशु को जन्म दिया है। परिजनों ने बालको नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर ने विशेष टीम गठित की थी। उप पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में अरोपियों की धर पकड़ की गई, थाना प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, तीनों आरोपियों को पुलिस ने मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता को घुमाने के बहाने ले जाते थे बाहर

पुलिस ने कहा कि पीड़िता बोल-सुन नहीं सकती है, तीनों आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने ले जाते थे, जहां उससे कुकर्म करते थे। आरोपियों में सावन कुमार चौहान, जो परसाभाठा इलाके का रहने वाला है, दूसरा आरोपी राम कुमार गोंड है, जो बालको नगर का है, राकेश राठौर परसाभाठा का है।