Breaking News

Banner

जमीन विवाद के चलते बेटे ने अपनी माँ और छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी ।

# प्रदीप पटेल | 06 Mar, 2021

रायपुर। जमीन विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी माँ और छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम भगत टंडन है। जानकारी के मुताबिक घटना उरला थाना क्षेत्र की है। आज सुबह आरोपी उत्तम की बहू बाथरूम निर्माण के लिए गड्ढा खोद रही थी, उस दौरान भगत टंडन का उसके साथ विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उत्तम ने पास रखे पावड़े से अपने छोटे भाई की पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच बचाव करने आई अपनी मां पर भी आरोपी ने पावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का नाम कमला टंडन और सुनीता टंडन बताया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे उरला क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।