Breaking News

Banner

दो दिन से लापता ज्वाइंट डायरेक्टर की लाश नागपुर में मिली ।

# प्रदीप पटेल | 04 Mar, 2021

रायपुर। दो दिनों से लापता ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव की लाश नागपुर में मिली है, वे पिछले 1 मार्च से लापता थे। उनकी लाश नागपुर स्थित एक होटल के कमरे से बरामद हुई है, हालांकि अभी तक यह स्प्ष्ट नहीं हो सका है, कि उन्होंने आत्महत्या की है या हत्या की गई है। साइबर सेल की विशेष टीम ज्वाइंट डायरेक्टर के लोकेशन के आधार पर उन्हें बरामद किया है। एसएसपी अजय यादव ने कहा कि ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव की लाश महाराष्ट्र के नागपुर के किसी हॉटेल के कमरे में मिली है। इसे सुसाइड नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि वो बीमार थे, और इन्स्युलिन भी लेते थे, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक ट्रेजरी के जॉइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव 1 मार्च को अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से आए थे, उनकी पत्नी इंद्रावती भवन में उन्हें छोड़ने के बाद वापस ट्रांजिट मेस स्थित आवास चली गई। फिर पत्नी को किसी का फोन आया कि साहब कहा है, करीब 11:30 बजे राजेश श्रीवास्तव ने इंद्रावती भवन में प्रवेश किया, फिर जो सीसीटीवी फुटेज आया है उसके मुताबिक वो 11:40 में ही इंद्रावती भवन से बाहर निकले, 12 बजकर 22 मिनट पर उनका आखिरी लोकेशन छेड़ीखेड़ी ओवरब्रिज के पास दिखा था।