Breaking News

Banner

गैंगरेप के बाद महिला की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 28 Feb, 2021

अंबिकापुर। जिले में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की लाश नहर किनारे खेत में मिली थी, महिला के शरीर में चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई थी।

मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराटोली टिकरापारा का है, जहां टिकरापारा नहर किनारे खेत में महिला की लाश मिली थी। महिला के शरीर में पेट, कमर एवं घुटने में कई खरोच निशान थे। गुप्तांग में भी वार किया गया था। महिला डॉक्टरों के द्वारा परीक्षण में पुष्टि हुई थी कि दुष्कर्म से महिला की मौत हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।