Breaking News

Banner

चिप्स खिलाने के बहाने ट्रांसपोर्टर और कांग्रेस पार्षद के पोते का अपहरण, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना ।

# प्रदीप पटेल | 21 Feb, 2021

रायगढ़। जिले के खरसिया में ट्रांसपोर्टर राहुल अग्रवाल के बच्चे का अपरहण हो गया है, अपहृत बच्चा कांग्रेस पार्षद का पोता है। पुलिस आरोपी का मोबाइल ट्रेस कर रहे हैं, आरोपी बच्चे के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है, आरोपी जांजगीर-चांपा जिले का बताया जा रहा है। CCTV फुटेज में दिखने वाला लड़का ट्रांसपोर्टर के घर में रसोइया है, जानकारी के मुताबिक, बाइक में बच्चे को शाम करीब 5 बजे चिप्स खिलाने के बहाने ले गया, जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। आरोपी का नाम खिलावन दास महंत है, जो जांजगीर जिले का रहने वाला है, इसलिए खरसिया पुलिस ने इसकी सूचना जांजगीर पुलिस को भी दी है।

इधर पुलिस ने जांजगीर जिले के बाराद्वार थाने के सरवानी गांव में दबिश दी है, लेकिन युवक यहां भी नही पहुंचा है। वही ये भी जानकारी मिल रही है कि युवक पिछले तीन चार साल से अपने घर से बाहर रहता है, खबर ये भी है कि वह युवक सक्ती के नंदेली के पास कहीं किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने वहां भी दबिश दी लेकिन यहां भी युवक की कोई जानकारी नही मिली है। बच्चे के दादा पार्षद रमेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई सालों से हमारे यहां युवक रसोइया का काम करता था। आज शाम वह घर आकर बच्चे को चिप्स खिलाने के नाम पर लेकर गया है, हम लोग भी यहां नहीं थे, हमें घरवालों से सूचना मिली तब जाकर हमने इसकी सूचना पुलिस को दी। हमने भी आसपास पतासाजी की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है, इधर अपहरण की सूचना मिलते ही जिले के कप्तान संतोष सिंह भी खरसिया चौकी पहुंच गए हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।