Breaking News

Banner

15 साल की नाबालिग किशोरी के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jan, 2021

जशपुर। जिले में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि 15 साल की नाबालिग किशोरी के साथ 4 लड़कों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया है। शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, उसकी तलाश जारी है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग सरगुजा जिले की निवासी है। बीते 28 जनवरी को उसकी बहन की सगाई बगीचा क्षेत्र में हो रही थी, जहां शामिल होने आई थी।

वहीं उसके परिचित रविकांत एक्का से मुलाकात हुई। रविकांत उसे अपनी कार में बैठा कर घुमाने ले गया और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने तीन दोस्तों को भी वहां बुला लिया इसके बाद चारों ने कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़कों ने नाबालिग को घर पर छोड़ दिया और दुर्घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। शिकायत करने के बाद पुलिस ने रविकांत एक्का, संदीप एक्का, अजीत केसपुट्टा को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपी आनंद एक्का की तलाश की जा रही है।