Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर लौटी है, और जंगल-पहाड़ों में सुबह ओस जमने लगी ।

# प्रदीप पटेल | 16 Jan, 2021

छत्तीसगढ़। जशपुर में ठंड एक बार फिर लौटी है और जंगल-पहाड़ों में सुबह ओस जमने लगी है। जशपुर और मैनपाट समेत सरगुजा के बड़े इलाके, बिलासपुर के वनक्षेत्र और चिल्फी घाटी में रात का तापमान 3 डिग्री हो गया है, और सुबह पेड़-पौधों से लेकर घास के मैदानों में ओस जम रही है।इसके अलावा प्रदेश का बड़ा हिस्सा शीतलहर और कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी हवा ने प्रदेश में ठंड बढ़ाई है और 19 तारीख तक ठंड कम होने के आसार नहीं हैं।

इसके बाद हवा की दिशा बदलेगी और तापमान बढ़ेगा, लेकिन चार-पांच दिन बाद ठंड फिर लौटेगी। यह सिलसिला मार्च के पहले पूर्वार्द्ध तक जारी रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, देशभर के मौसम विज्ञानियों ने पहले ही संकेत दिए हैं कि इस साल ठंड थोड़ी ज्यादा रहेगी। दिसंबर से जनवरी तक महीनेभर में चक्रवात और अन्य वजहों से दो से तीन बार ठंड कम हुई है, लेकिन उसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है।