Breaking News

Banner

मामूली विवाद पर IAS के पुत्र ने युवती और उसके भाई से की मारपीट ।

# प्रदीप पटेल | 11 Jan, 2021

रायपुर। गुंडे बदमाशों राजधानी पुलिस की नाक में दम कर रखा था, अब महिला IAS के पुत्र की गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जिसमे मामूली विवाद पर IAS के पुत्र ने एक युवती और उसके भाई से मारपीट कर दी। इस मामले में खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक बीती रात महिला IAS के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह का कचना रेलवे फाटक के पास कार आगे-पीछे करने को लेकर एक युवती से मामूली विवाद हुआ था।

जिसके बाद आरोपी युवक कार का पीछा करते हुए ऐश्वर्य किंगडम स्थित घर के पास गाड़ी रुकवा कर युवती समेत उसके भाई के साथ मारपीट की। प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी युवक देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के अपराध पर धारा 341,294 , 506 , 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।